• Sun. May 3rd, 2026

“डायल 112 सेवाओं को सशक्त बनाने हेतु राजनांदगांव में बैठक; SP निर्देशन में दिशानिर्देश”…..

Spread the love

अमृत टुडे, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 02 मई 2026 ।
राजनांदगांव से अपडेट। SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में डायल 112 सेवाओं को
और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक। वाहन चालकों व आरक्षकों को त्वरित घटनास्थल पहुंच, टीमवर्क व सेवा भाव पर दिशा-निर्देश। दस्ताने, सैनिटाइजर व फर्स्ट एड बॉक्स वितरित।

विवरण: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में डायल 112 सेवाओं को प्रभावी बनाने हेतु जन संवाद कक्षा में बैठक आयोजित। अतिरिक्त SP व जोनल अधिकारी श्री कीर्तन राठौर ने अध्यक्षता की।

वाहन चालकों व आरक्षकों को इवेंट पर त्वरित पहुंच, नागरिकों से संवेदनशील व्यवहार, सतर्कता व टीमवर्क पर दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा सामग्री- दस्ताने, सैनिटाइजर, फर्स्ट एड बॉक्स वितरित।

रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, आरक्षक कामता प्रसाद यादव, लक्ष्मी नारायण देवांगन, सिंधु मेश्राम, तौफीक खान सहित 30+ कर्मचारी उपस्थित। पुलिस त्वरित सेवा के लिए तत्पर।

Leave a Reply