• Sat. May 2nd, 2026

“रायपुर जोन-6 में 4 डिब्बा सफाई प्रणाली पर जनजागरण; स्वच्छता दीदियों ने निकाली रैली”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 02 मई 2026 । नगर निगम जोन-6 ने वार्ड 61 भाठागांव और 62 संजय नगर में 4 डिब्बा सफाई प्रणाली पर जोरदार जनजागरण चलाया। स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने रैली निकालकर रहवासियों को गीला-सूखा कूड़ा अलग करने की समझाई। नए नियम 2026 के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की अपील।

विवरण: नगर निगम जोन-6 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत वार्ड 61 (भाठागांव) और 62 (संजय नगर टिकरापारा) में जनजागरण अभियान चलाया। जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों ने रैली निकाली।

1 अप्रैल 2026 से लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत गीला (हरा), सूखा (नीला), विशेष (लाल) व सेनेटरी (काला) कूड़ा अलग करने की अपील की। रहवासियों से घर का कूड़ा बाहर न फेंकने व सफाई वाहन में देने को कहा।

जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश में स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हजारी, निरीक्षक महेन्द्र कलियारी व अभिषेक मणि उपस्थित। सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी भी मौजूद।

Leave a Reply