• Mon. May 4th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 03 मई 2026 । गोल बाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने पत्रकार पर हेलमेट से हमले के आरोपी बजरंग चौहान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 2 मई सुबह जी.ई. रोड कुसुमताई दाबके स्कूल के पास रिक्शा टक्कर के बाद आरोपी ने 10 हजार रुपये मांगते हुए गाली गलौज की और हेलमेट से चेहरे पर वार किया। घायल पत्रकार का ईट्सा अस्पताल में इलाज जारी है, गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज।

विवरण: 2 मई 2026 को सुबह 4 बजे तेलीबांधा से लौट रहे पत्रकार साइकिल रिक्शा से टकराए, जिसके बाद बजरंग चौहान ने सड़क हादसे का बहाना बनाकर 10 हजार रुपये की मांग की। विरोध पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर हेलमेट से गाल पर हमला किया।

सूचना पर कोतवाली व गोल बाजार पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा और आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। गंभीरता देखते हुए गैर-जमानतीय धाराओं में प्रकरण दर्ज, वैधानिक कार्रवाई जारी। रायपुर पुलिस ने पत्रकारों व नागरिकों पर अपराध में जीरो टॉलरेंस की चेतावनी दी।

Leave a Reply