अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़ 05 मई 2026 । “रायपुर के मोवा-पंडरी में सनसनीखेज गोलीकांड। पारिवारिक विवाद में जीजा जितेंद्र वर्मा ने लाइसेंसी पिस्तौल से दो सालियों पर फायरिंग कर दी। BJP महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गीतांजलि वर्मा की मौके पर मौत, दुर्गेश्वरी गंभीर। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच तेज।

विवरण: राजधानी के मोवा-पंडरी थाना इलाके में मंगलवार रात 9-9:30 बजे जीजा जितेंद्र वर्मा ने पत्नी से विवाद के बाद मायके पहुंचकर दो सालियों पर लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।
BJP महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गीतांजलि उर्फ जया वर्मा (मृतक) की घटनास्थल पर मौत हो गई।
दूसरी साली दुर्गेश्वरी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घरेलू रंजिश में अचानक गोलीबारी। सूचना पर DCP मयंक गुर्जर व FSL टीम मौके पर।
आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर लाइसेंसी पिस्तौल जब्त।
पूछताछ से विवाद की पूरी परतें उजागर हो रही। इलाके में सनसनी।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी।




