अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
10 मई 2026 । ग्राम कोर्रा में गौमाता के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत पर भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश (38) को गिरफ्तार किया।
धारा 299 बीएनएस व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेश।
विवरण:: ग्रामवासी व सरपंच की लिखित शिकायत पर थाना भखारा ने ग्राम कोर्रा निवासी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर गनीर (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर गौमाता के साथ क्रूरता व अप्राकृतिक कृत्य का आरोप। धारा 299 बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) में अपराध पंजीबद्ध, कोर्ट में पेशी।




