अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
10 मई 2926 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक श पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
विवरण: रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद हरिनाम संकीर्तन की महत्ता पर जोर देते हुए इसे समाज में एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।




