• Mon. May 25th, 2026

“धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PG कॉलेज मैदान में ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार”…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

23 मई 2026 । पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली टीम ने अंबेडकर चौक के पास मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर PG कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन में बैठे दो व्यक्तियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, कार और कुल लगभग ₹5,40,200 मूल्य के सट्टा साधन व नगदी जप्त किए गए हैं; प्रकरण में जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम व संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विवरण :: थाना सिटी कोतवाली, धमतरी — पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ व सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियानों के अंतर्गत आज थाना सिटी कोतवाली की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक के पास प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने PG कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन (क्रमांक CG 05 AK 3677) का घेराव कर जांच की।
मौके पर पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भाग गये जबकि गाड़ी के भीतर बैठे अमीत वाधवानी (उ. 30) व विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू (उ. 30) को मोबाइल फोन पर “All Panel Exchange” नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ में सट्टा संचालन व लेनदेन की बात स्वीकार की।
जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो iPhone, दो Realme मोबाइल और नगद ₹5,200/- के साथ TG नेक्सॉन कार जब्त की गयी। कुल जुमला जप्त संपत्ति व धनराशि लगभग ₹5,40,200/- आंका गया है। प्रकरण क्रमांक 133/26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) तथा संबंधित धाराओं 112, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।
थाना सिटी कोतवाली द्वारा अब आरोपियों के मोबाइल फोन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंक खाते व UPI आईडी सहित डिजिटल फुटप्रिंट का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान के लिये विस्तृत जांच जारी है और पूरे नेटवर्क को निशाना बनाकर कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी को भी ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्परता से पुलिस को सूचित करें; पुलिस सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी और अवैध सट्टा व जुआ कारोबार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कदम लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply