• Mon. May 25th, 2026

“ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन ने कबीरनगर के भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

25 मई 2026 । ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में आज एक बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विवरण:: ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन ने भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य तालाब की दीर्घकालिक स्वच्छता सुनिश्चित करना, जलजीवों के लिए स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखना तथा स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यक्रम की गरिमामयी उद्घाटन उपस्थिति जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की रही। इसमें विशेष निमंत्रित अतिथियों के रूप में राममणि यादव, राधेश्याम साहू, कबीरनगर पार्षद हरवंश भगत, पी. के. तिवारी, पदमा साहू, धीरज मण्डल, विकास सेठ एवं संतोष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व सुखदेव भामरा एवं उनकी टीम ने किया।

स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने समर्पण के साथ श्रमदान कर तालाब किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक व जैविक अपशिष्ट हटाए तथा तालाब परिसर की झाड़ू-पोछा और सफाई की। आयोजन में भाग लेने वालों ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा नियमित सफाई-अभियानों में भाग लेने का आह्वान भी किया।

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन ने नागरिकों से अपील की कि वे तालाबों और अन्य जलाशयों की सुरक्षा एवं स्वच्छता में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा कचरा व्यवस्थापन के लिए उचित तरीके अपनाएँ। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग की अपील की गई।

Leave a Reply

You Missed