• Thu. Jun 4th, 2026

धमतरी पुलिस की तेजी से कार्यवाही से संबलपुर बायपास आग पर काबू — बड़ा हादसा टला…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

03 जून 2026 । संबलपुर बायपास पर लगी आग को सीएसपी व अर्जुनी पुलिस की तत्परता एवं फायर ब्रिगेड के साथ समन्वय से समय रहते काबू कर लिया गया — बड़ी तबाही टल गई।

विवरण:: कल रात्रि संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना मिलने पर धमतरी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक, धमतरी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर राहत तथा बचाव कार्य आरंभ किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के आगमन से पहले ही सीएसपी धमतरी, थाना प्रभारी अर्जुनी तथा पुलिस टीम ने सीमित संसाधनों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आग को नियंत्रित करने के प्रयास किये और आग के आसपास के क्षेत्रों में फैलने को प्रभावी रूप से रोका।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। पुलिस की त्वरित सूझबूझ, तत्परता और समन्वित कार्यवाही के कारण संभावित बड़ी दुर्घटना तथा व्यापक संपत्ति नुकसान टल गया।
धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सतत तत्पर रहती है।
धमतरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

You Missed