• Sun. Jun 7th, 2026

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की…..

Spread the love

अमृत टुडे, कवर्धा/कबीरधाम, छत्तीसगढ़

06 जून 2026 । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांग नंदकुमार पटेल को स्कूटी प्रदान की। ग्राम भलपहरी में समस्या बताने के अगले ही दिन कवर्धा स्थित निवास कार्यालय में उन्हें सहायक उपकरणयुक्त स्कूटी दी गई। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।

विवरण: कबीरधाम जिले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशील कार्यशैली का एक और उदाहरण सामने आया है। विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम भलपहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम बोरियाकांपा निवासी दिव्यांग नंदकुमार पटेल ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी आवागमन की समस्या बताई। उन्होंने दैनिक कार्यों और आवश्यक कामकाज के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नंदकुमार की समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुपालन में अगले ही दिन कवर्धा स्थित निवास कार्यालय में नंदकुमार को सहायक उपकरणयुक्त स्कूटी प्रदान की गई। यही नहीं, उप मुख्यमंत्री ने उन्हें स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण भी दिया, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर इसका उपयोग कर सकें।

स्कूटी मिलने के बाद नंदकुमार पटेल ने खुशी जताई और उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और जरूरी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस सुविधा से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे पहले से अधिक स्वतंत्रता के साथ अपने कार्य कर सकेंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर मिली छोटी सहायता भी किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

Leave a Reply