• Tue. Jul 21st, 2026

शिवाजी महाराज के आदर्श आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल ने प्रतिमा अनावरण किया…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

07 जून 2026। महाराष्ट्र मंडल रायपुर में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह में राज्यपाल ने प्रतिमा अनावरण कर कहा कि शिवाजी के आदर्श आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

विवरण : महाराष्ट्र मंडल रायपुर में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके जीवन को साहस, स्वाभिमान, सुशासन व राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि 6 जून 1674 को रायगढ़ दुर्ग में हुआ राज्याभिषेक केवल राजतिलक नहीं था, बल्कि स्वतंत्र “हिंदवी स्वराज” की स्थापना का ऐतिहासिक क्षण था जिसने लाखों में आत्मसम्मान व आत्मविश्वास जगाया।

राज्यपाल ने शिवाजी को कुशल प्रशासक, प्रजावत्सल शासक और धार्मिक सहिष्णुता के प्रतीक के रूप में दर्शाया। उन्होंने अष्टप्रधान व्यवस्था, संगठित नौसेना और जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये प्रथाएँ आज भी प्रासंगिक एवं अनुकरणीय हैं। साथ ही महाराष्ट्र मंडल की 91 वर्षीय सेवा यात्रा की प्रशंसा करते हुए संगठन द्वारा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की।
समारोह में चार प्रतिभाशाली बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए पांच-पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया और महाराष्ट्र मंडल को एक एंबुलेंस देने की भी घोषणा की गयी। कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले तथा बड़े संख्यक में महाराष्ट्रीयन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply