अमृत टुडे, भिलाई छत्तीसगढ़
11 जून 2026 । भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन‑3 में तेल्हा नाला, अवैध चिकन दुकान, सामुदायिक भवन, मंच व अम्बेडकर भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द पूर्ण, नाली के ऊपर अवैध विक्रय हटाने व दुकान बेदखल करने, और 12 जून शिविर के पहले सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
विवरण :: नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन‑3 मदर टेरेसा नगर के अंतर्गत तेल्हा नाला, अवैध संचालित चिकन दुकान, नवीन सामुदायिक भवन, दुर्गा पंडाल का मंच व शेड, और बैकुण्ठधाम में अम्बेडकर भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। आयुक्त ने तेल्हा नाला निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए निर्माणकर्ता एजेंसी पर नाराजगी व्यक्त कर बरसात में जलभराव न होनेके लिये कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा।

दुर्गा पारा केम्प‑2 में नाली के उपर अवैध रूप से खुले में मांस‑मटन विक्रय कर रहे दुकानदार पर कार्यवाही कर दुकान शीघ्र हटाने के निर्देश दिये। संतोषी पारा में नवीन सामुदायिक भवन के कार्य का अवलोकन कर नागरिकों को सामाजिक कार्यक्रम सुविधा हेतु कार्य जल्द पूर्ण करने आदेश। दुर्गा पंडाल के स्टेज व शेड का निरीक्षण कर प्रकाश व्यवस्था व साफ‑सफाई दुरूस्त करने निर्देशित।
बैकुण्ठधाम स्थित अम्बेडकर भवन का जायजा करते हुए आगामी 12 जून को शासन की योजना का लाभ दिलाने शिविर आयोजित हेतु पहले सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन और पार्षद शैलजा राजू उपस्थित रहे।



