• Wed. Jun 17th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

17 जून 2026। धमतरी शहर में पुलिस की तत्परता से एक खौफनाक घटना टली — ओंकार उर्फ रवि रजक को सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने के आरोप में गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत जेल भेज दिया गया है।

विवरण : धमतरी जिले में एसपी के निर्देशन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने आम जनता में भय तथा असुरक्षा का माहौल निर्मित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया।
पुलिस पेट्रोलिंग टीम शहर भ्रमण पर थी जब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओंकार उर्फ रवि रजक (पिता अर्जुन रजक, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, धोबी चौक, धमतरी) हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग स्थित पुल के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। मौके पर देखा गया कि आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था, जिससे पसरा और लोग इधर-उधर भागते देखे गए। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी पूछताछ के दौरान उक्त हथियार रखने संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। गवाहों की उपस्थिति में चाकू को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 146/2026 के अंतर्गत आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 सहित कुल 07 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं; इनमें आर्म्स एक्ट के 04 मामले एवं गाली-गलौज, धमकी, मारपीट व चोट पहुंचाने के प्रकरण शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
धमतरी पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, हथियारों का अवैध प्रदर्शन करने तथा आम जन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply