• Wed. Jun 17th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

17 जून 2026। एसपी के निर्देश से धमतरी पुलिस की छापेमारी जारी — अर्जुनी व कुरूद में अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 54 पौवा अवैध शराब बरामद हुई; एक आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया और मामले आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए।

विस्तार :: अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री, जुआ-सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं। मुखबिर तंत्र सक्रिय रखकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है।
अर्जुनी थाना कार्यवाही:
मौके पर मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अर्जुनी पुलिस ने बलियारा-शंकरदाह रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास छानबीन की। वहां से पुलिस को आते देख आरोपी फरार हो गया, किन्तु घटनास्थल से 41 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत अनुमानित ₹3,280 जप्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 73/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी है।
कुरूद थाना कार्यवाही:
थाना कुरूद को सूचना मिली कि ग्राम मरौद स्थित पिपरिहा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत ₹1,040) व बिक्री रकम ₹640 सहित कुल ₹1,680 का मशरूका जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम: कामता महिलाकर, पिता स्व. दशरथ महिलाकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम मरौद, थाना कुरूद, जिला धमतरी। मामले में अपराध क्रमांक 186/26, धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
धमतरी पुलिस जनता को आश्वासन देती है कि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी तथा सार्वजनिक शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply