• Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

18 जून 2026। नॉर्थ जोन के गुढ़ियारी, पण्डरी व उरला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 13.451 किलोग्राम गांजा और लगभग 6,72,550 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त हुआ; झाँसी के आकाश व धीरज रायकवाड़ सहित चार आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

विवरण :: पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशों पर नॉर्थ जोन की थानाओं गुढ़ियारी, पण्डरी एवं उरला ने अलग‑अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई कर कुल 13.451 किलोग्राम गांजा जब्त किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुढ़ियारी टीम ने कबीर चौक के पास अंतरराज्यीय आरोपी आकाश व धीरज रायकवाड़ (झाँसी, उत्तर प्रदेश) को पकड़ा और उनके कब्जे से 9.866 किलोग्राम गांजा जप्त किया।

पण्डरी में कमलेश पटेल को 2.285 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि उरला में संतराम निषाद के पास से 1.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 6,72,550 रुपये आंकी गई है। सभी मामलों में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायिक कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए सतत निगरानी व अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया है।


Leave a Reply