• Thu. Jul 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

01 जुलाई 2026 । सहयोग केन्द्र में उप मुख्यमंत्री ने 1500 से अधिक उपस्थित कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनी और 250 से अधिक आवेदन दर्ज कर तत्काल निवारण के आदेश दिए; सरकार ने सहयोग केन्द्र को जनता व प्रशासन के बीच पारदर्शी एवं उत्तरदायी सेतु बताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विवरण :: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केन्द्र में आयोजित नियमित कड़ी में उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। केंद्र पर बुधवार को 1500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर उपस्थित अधिकारीयों को तत्काल कार्रवाई हेतू आवश्यक निर्देश दिये गए और कई मामलों में मौके पर ही विभागों को फोन द्वारा समाधान हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है और सहयोग केन्द्र सिर्फ मंच नहीं, बल्कि जनता व सरकार के बीच मजबूत सेतु है। सहयोग केन्द्र के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध निवारण, पारदर्शिता और प्रशासनिक संवेदनशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रदेश महामंत्री, कार्यालय मंत्री तथा सहयोग केन्द्र प्रभारी भी बैठक में उपस्थित रहे और प्राप्त मांगों की सूची तैयार कर त्वरित अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply