• Thu. Jul 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, सक्ती छत्तीसगढ़

01 जुलाई 2026 । छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर पारिवारिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर दे रही है। सक्ती जिले के ग्राम पंचायत जेठा निवासी लक्ष्मीन सिदार भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस कर रही हैं।लक्ष्मीन

सिदार बताती हैं कि पहले घरेलू खर्चों और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में बार-बार कठिनाइयाँ आती थीं। महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता राशि ने परिवार को आर्थिक राहत दी है। सहायता राशि नियमित रूप से बैंक खाते में जमा होती है और अब तक 28वीं किस्त मिल चुकी है। वे प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों के पालन-पोषण तथा घर की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। इसके कारण परिवार का आर्थिक भार कम हुआ है और बच्चों की पढ़ाई निरंतर बनी हुई है।

लक्ष्मीन सिदार कहती हैं कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता बल्कि आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए सशक्त सहारा बनकर नई आशा और आत्मनिर्भरता का मार्ग खोल रही है।

Leave a Reply