• Fri. Jul 3rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

03 जुलाई 2026 । धमतरी पुलिस के सामुदायिक पहल अंतर्गत खरेगा हाई स्कूल में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया; छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर शिक्षित किया गया। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

विवरण : पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को जन-जन तक पहुँचाने एवं युवाओं में सामाजिक चेतना विकसित करने हेतु थाना अर्जुनी द्वारा खरेगा हाई स्कूल में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, नशामुक्ति के लाभ, महिला एवं बालिका सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपाय, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल नेटवर्क के सुरक्षित उपयोग तथा यातायात नियमों का पालन करने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बालिकाओं को अपने अधिकारों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के प्रति प्रेरित किया गया। विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर पाकर कानून और सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक मार्गदर्शन प्राप्त हुए। आयोजन में विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, थाना अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply