अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
03 जुलाई 2026 । धमतरी पुलिस ने नशा मुक्ति व पर्यावरण संदेश के लिए धमतरी से काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का प्रशस्ति-पत्र देकरसम्मान किया; यात्रा के दौरान आमजन को नशामुक्ति हेतु जागरूक किया गया और पक्षियों के संरक्षण हेतु कृत्रिम मिट्टी के घोंसले पुलिस को भेंट किए गए।
विवरण :: नशा मुक्ति के संदेश का प्रचार-प्रसार कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु धमतरी से काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का पुलिस अधीक्षक धमतरी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यात्रा के दौरान तुलसी राम साहू ने लाउडस्पीकर एवं जनसंपर्क के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जनसमुदाय को अवगत कराया तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने उनके साहसिक एवं समाजहित प्रयास की सराहना करते हुए नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग जारी रखने का अनुरोध किया। अभियान के समापन के अवसर पर तुलसी राम साहू ने पर्यावरण संरक्षण व पक्षी संवर्धन का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पक्षियों के सुरक्षित आश्रय हेतु कृत्रिम मिट्टी के घोंसले भेंट किए। उपस्थित पुलिस अधिकारी और सहयोगियों ने इस उपक्रम की प्रशंसा की। धमतरी पुलिस समाजहित एवं जागरूकता से जुड़ी पहलों का समर्थन करती रहेगी।




