• Mon. Jul 6th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

06 जुलाई 2026 । रायपुर में मारुति फाउंडेशन और हेरिटेज इंडिया की पहल पर दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सिटी सेंटर मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नृत्य, गायन, संगीत और रैंप वॉक के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का मन जीता। आयोजन का उद्देश्य हर बच्चे की विशेष क्षमता को सामने लाना रहा।

विवरण: राजधानी स्थित सिटी सेंटर मॉल में शनिवार को ‘इंडियन गॉट टैलेंट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसे मारुति फाउंडेशन-हेरिटेज इंडिया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। 6 से 15 वर्ष और 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, संगीत और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन समिति की अध्यक्षा मेघा तिवारी ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, बस उसे सही मंच चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा ने इस आयोजन को अभिनव बताते हुए कहा कि यह बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाता है और समाज में समावेशिता का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि आकाश तिवारी ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देते हैं। निर्णायक मंडल में संदीप राव, स्नेहा पांडेय और सीमा छाबड़ा शामिल रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और अर्पण पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

Leave a Reply