• Tue. Jul 7th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

06 जुलाई 2026 । रायपुर नगर निगम के ठेकेदार बकाया भुगतान और अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ ने पारदर्शी प्रक्रिया, समयबद्ध भुगतान और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो और ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

विवरण :: रायपुर के ठेकेदारों ने नगर निगम को पत्र देकर भुगतान में भारी देरी, हर फाइल पर अलग कटौती और अवैध कमीशन की शिकायत की है। संघ का कहना है कि सौ करोड़ से अधिक बकाया लंबित है और कई ठेकेदारों को छह माह, एक साल या डेढ़ साल से भुगतान नहीं मिला, जिससे बैंक ब्याज और व्यक्तिगत दायित्व बढ़ रहे हैं।

आरोप है कि जोन अध्यक्ष, पार्षद और कुछ अधिकारियों तक हर स्तर पर प्रतिशत तय किया जाता है और बिना कमीशन फाइलें आगे नहीं बढ़तीं। गुणवत्ता हीन कार्य स्वीकार कर लिया जाता है, फिर भी गड़बड़ियों का दोष ठेकेदारों पर मढ़ दिया जाता है। ठेकेदारों ने महापौर और कमिश्नर से जवाब मांगने के साथ ही पारदर्शी जांच, फौरन बकाया भुगतान और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है ताकि निगम पर से जनता का विश्वास बहाल हो सके।

Leave a Reply