अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
20 जुलाई 2026 । धमतरी के कुरूद में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर छापा मारकर बंटी रतलानी को अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया; 22 पौवा शराब और बिक्री की नकदी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धाराएं दर्ज कर कानूनी कार्यवाही आरम्भ कर दी गई।
विवरण :: पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर कुरूद थाने ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना पर कन्हारपुरी रोड नहर पुल के पास दबिश दी। मौके पर युवक बंटी रतलानी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 22 पौवा देशी प्लेन शराब (लगभग 3.960 बल्क लीटर) और बिक्री की नकदी 200 रूपये बरामद की गई; बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,760 रूपये थी।

आरोपी ने शराब रखने और बेचने के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के अनुसार मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनायी गयी। कार्रवाई में थाना स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अवैध शराब या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें; सूचना दाताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।




