• Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

22 जुलाई 2026 । कलेक्टर के निर्देश पर सियानगुड़ी डे-केयर सेंटर में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर में लगभग चालीस वरिष्ठ नागरिकों ने लाभ उठाया। रायपुर के नेत्र चिकित्सालय टीम ने जांच कर आवश्यक हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मा दिया तथा नेत्र स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किए गए।

विवरण:: सियानगुड़ी डे-केयर सेंटर में आयोजित नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जननी सेवा संस्थान द्वारा एम.जी.एम. नेत्र चिकित्सालय, रायपुर की आउटरीच टीम लाई गई। कार्यक्रम में लगभग चालीस वरिष्ठ नागरिकों ने नेत्र परीक्षण कराया। विशेषज्ञों द्वारा दृष्टि परीक्षण, चश्मे की आवश्यकता निर्धारण और आंखों की सामान्य परख की गई।

चिकित्सीय आवश्यकता अनुसार पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए और दृष्टि संरक्षण, नेत्र स्वच्छता तथा नियमित जांच के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाते हैं। विभाग ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती नेत्र सेवाएं पहुंचाना तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। भविष्य में ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

You Missed