अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
29 जुलाई 2026 । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने CBI जांच को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और PSC घोटाले की जांच से परत-दर-परत सच्चाई सामने आ रही है।
विवरण: गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि CBI को बैन करने वाली कांग्रेस आज उसकी कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता में आते ही CBI पर रोक लगाने का काम किया और PSC घोटाले की जांच किसी सक्षम एजेंसी को समय पर नहीं दी गई। श्रीवास के अनुसार, CBI जांच के बाद बारनवापारा में पेपर सेटिंग, कॉर्पोरेट से जुड़े लोगों की भूमिका और अयोग्य उम्मीदवारों को पीछे के दरवाजे से कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और DSP बनाए जाने जैसी बातें सामने आने लगी हैं।
उन्होंने टामन सोनवानी की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कांग्रेस से पूछा कि वह उनके बचाव में क्यों खड़ी होती है। उन्होंने वन रक्षक भर्ती, विद्युत विनियामक आयोग की नियुक्ति, सहायक प्राध्यापक, वन अधिकारी और छात्रावास अधीक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए। श्रीवास ने कहा कि भाजपा सरकार ने CBI जांच की गारंटी पूरी की है और अब देश की दो बड़ी एजेंसियां मामले को अंजाम तक पहुंचा रही हैं।




