• Tue. Sep 15th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

31 जुलाई 2026 । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के लाभांडी में सीजी टेंटएंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टेंट व्यवसाय अब तेजी से विकसित होकर एक सशक्त उद्योग के रूप में स्थापित हो रहा है।

विवरण: छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस एक्सपो में साव ने आधुनिक उत्पादों, आकर्षक डिज़ाइनों और नई तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने और नए अवसरों को बढ़ाने का काम करते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कम समय में किसी भी स्थान का स्वरूप बदल देना टेंट व्यवसायियों की रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि टेंट उद्योग प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा। समारोह में विधायक मोतीलाल साहू, एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

You Missed