• Sat. Aug 1st, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी, छत्तीसगढ़

31 जुलाई 2026 । जिला प्रशासन और पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कड़ा रुख अपनाया; प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय परिसर में वाहन बंदी लागू रखें, पालक-शिक्षक बैठक कर जागरूकता बढ़ाएँ और एक सप्ताह में वैकल्पिक सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करें, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

विवरण:: धमतरी प्रशासन ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति रोकने के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है। कलेक्टर ने सभी शासकीय तथा असाशकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में नाबालिगों के वाहन आने पर त्वरित सूचना पालकों को दी जाए और संबंधित मामलों की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाए। एक सप्ताह के भीतर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित कर मोटरयान अधिनियम, सड़क सुरक्षा तथा वैकल्पिक सुरक्षित परिवहन विकल्पों जैसे स्कूल बस, साइकिल या सार्वजनिक व्यवस्था पर जोर दिया गया है।

यदि कोई नाबालिग पुनः वाहन चलाते हुए पाया गया तो संबंधित पालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना व दंडात्मक जुर्माने का प्रावधान शामिल है। साथ ही विद्यालयों के आसपास असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम, नशामुक्ति और यातायात जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाने पर बल दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अभियान के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply