• Fri. Sep 18th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

अभनपुर की देशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में ओवररेटिंग पकड़े जाने पर आबकारी उप निरीक्षक नीलम स्वर्णकार को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विवरण: राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में डमी ग्राहक भेजकर शराब खरीदवाई गई, जिसमें 1800 रुपये की बोतल 2000 रुपये में बेचे जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 1900 रुपये के स्थान पर 2000 रुपये वसूलने के भी मामले सामने आए। विभागीय आदेश के अनुसार विक्रेता शंकर लाल पटेल के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवीण वर्मा और अभनपुर मंडल प्रभारी डीडी पटेल को भी नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply