• Mon. Sep 28th, 2026

रायपुर में राष्ट्रभक्ति की लहर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्रियों सहित विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

10 अगस्त 2026 । रायपुर की सड़कों पर आज तिरंगे की विशाल लहर देखने को मिली; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्रियों और विधायक अनुज शर्मा के साथ हजारों नागरिकों ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ के जोश से देशभक्ति का अभिवादन किया और लोकतंत्र तथा एकता की प्रतिज्ञा दोहरायी।

विवरण : राजधानी रायपुर में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंगों से रँगा दिया। यह यात्रा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुज़रकर सुभाष स्टेडियम में समापन पर पहुँची, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्रियों के साथ धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यात्रा में स्कूली बच्चे, पार्टी पदाधिकारी तथा हजारों नागरिक हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। सामूहिक नारे ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘वंदे मातरम्’’ से माहौल करुणामयी और प्रेरणादायी बन गया। विधायक अनुज शर्मा ने तिरंगे को १४० करोड़ नागरिकों के स्वाभिमान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक बताते हुए देश को विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता, ईमानदारी और समर्पण के साथ विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

You Missed