• Thu. Oct 1st, 2026

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने हरेली अमावस्या पर गिधली मां काली शक्तिपीठ में की विशेष पूजा-अर्चना, क्षेत्र की समृद्धि की मन्नत……

Spread the love

अमृत टुडे, बसना छत्तीसगढ़

13 अगस्त 2026 । हरेली अमावस्या पर बसना विधानसभा के गिधली में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां काली शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, किसानों की फसल सुरक्षा और लोक-संस्कृति की उन्नति की कामना की; कार्यक्रम में भारी जनसमूह व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हरेली तिहार के पावन अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिधली स्थित ऐतिहासिक मां काली शक्तिपीठ में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। पुष्प, जल, अक्षत और फल-नैवेद्य अर्पित कर उन्होंने माता के चरणों में बसना क्षेत्र एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, किसानों की समृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की प्रार्थना की।

अपने संगोष्ठी संबोधन में विधायक ने हरेली को छत्तीसगढ़ की आत्मा बताते हुए कहा कि यह पर्व कृषि, मिट्टी और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देता है। उन्होंने कृषि उपकरणों की पूजा, औषधीय जड़ी-बूटियों के प्रयोग और लोक-परंपराओं के संधारण पर जोर दिया। उपस्थित ग्रामीणों, किसान भाइयों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई। विधायक ने युवाओं से कहा कि वे लोकखेलों और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोएं तथा पारंपरिक जीवनशैली को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।

Leave a Reply