• Thu. Aug 13th, 2026

चिरायु टीम की सतर्कता से जन्मजात हृदय रोग के तीन बच्चों की समयपर पहचान और सफल शस्त्रक्रिया कर नया जीवन मिला…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

13 अगस्त 2026 । धमतरी के मगरलोड में चिरायु टीम-बी ने जन्मजात हृदय रोग के लक्षण समय पर पहचान कर तीन बच्चों को रायपुर के अस्पताल में भेजा; विशेषज्ञों द्वारा सफल शस्त्रक्रिया के बाद बच्चों की हालत में स्पष्ट सुधार हुआ और टीम लगातार फॉलोअप कर रही है।

विवरण : धमतरी, मगरलोड की चिरायु टीम-बी द्वारा 4 अगस्त को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण में केरिना कंवर (15 वर्ष), कुमकुम साहू (3 वर्ष) तथा युवेश कमार (9 वर्ष) में जन्मजात हृदय रोग के संकेत पहचाने गए। टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन कर बच्चों को रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सालय में रेफर किया। अस्पताल में की गई जांचों से रोग की पुष्टि हुई और चिकित्सकों ने शल्यचर्या की सलाह दी।

नियंत्रित वातावरण में तीनों बच्चों का सफल शस्त्रक्रिया किया गया, जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में संतोषजनक सुधार दर्ज हुआ। चिरायु टीम ने केवल पहचान तक सीमित न रहकर उपचार में समन्वय, सूचना आदान-प्रदान और उपचारोपरांत फॉलोअप भी सुनिश्चित किया। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, समय पर रेफरल और विशेषज्ञ देखभाल के महत्व को उद्घाटित करती है तथा स्थानीय परिवारों के जीवन में नई आशा लेकर आई है।

Leave a Reply

You Missed