• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

14 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने ईडी पर कड़ा हमला किया; उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ईडी लगातार भाजपा के मोर्चा संगठन की भांति काम कर रहा है और कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करना इसका उद्देश्य है।

विवरण : रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में भारतीय जनता पार्टी के इशारे पे ईडी लगातार भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा संगठन की भांति काम कर रहा है। सुशीलानंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ईडी ने झूठे मुकदमे दर्ज किए। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि ढाई साल में ईडी ने जितने भी चालान प्रस्तुत किए कहीं भी शराब घोटाले में, कोल घोटाले में रामगोपाल का नाम नहीं था, लेकिन अचानक उनका नाम डाला गया। उसके बाद में साजिशें रची गईं।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के आलाकमान का नाम लेने के लिए उनके ऊपर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ये ईडी का काम नहीं है। ईडी अभी तक किसी भी मामले में कोई भी तथ्य प्रस्तुत नहीं कर पाई है सिवाय बदनाम करने के। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी जो अपना प्रेस नोट जारी करती है, उस प्रेस नोट में बिना किसी तथ्य के कांग्रेस का नाम लेती है, कांग्रेस नेताओं का नाम लेती है। उन्होंने कहा कि ईडी पूरी तरीके से सरकार के इशारे पे विपक्षी दल को बदनाम करने की साजिश रच रही है और ईडी का जो रिकॉर्ड है, वह रिकॉर्ड बताता है कि ईडी आज तक 1% भी जो उसने एफआईआर दर्ज किया है पूरे देश भर में, किसी में भी कोई भी सजा नहीं दिलवा पाई है। शुक्ला ने कहा कि ईडी सिर्फ राजनीतिक द्वेष का काम करती है और ईडी इसी कारण पूरे देश में बदनाम हो चुकी है।

Leave a Reply

You Missed