Amrit Today , Dhamtari Chhattisgarh
गंगरेल बांध से पंद्रह हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी सतर्कता
महानदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने जारी किया सावधानी बरतने का संदेश
धमतरी जिले के बांधों में जलभराव लगातार बढ़ रहा है। गंगरेल जलाशय में जलभराव छियानवे दशमलव सत्रह प्रतिशत पहुंच गया है। आगामी वर्षा और पानी की लगातार आवक को देखते हुए गंगरेल से पंद्रह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
विवरण: धमतरी जिले में 11 सितंबर की रात 08 बजे तक बांधों में पानी की आवक बनी हुई है। गंगरेल जलाशय में जलभराव छियानवे दशमलव सत्रह प्रतिशत और आवक तेईस हजार दो सौ चौदह क्यूसेक दर्ज की गई। मुरुमसिल्ली जलाशय शत-प्रतिशत भरा है, जहां छह हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। दुधावा में जलभराव इक्यानबे दशमलव अस्सी प्रतिशत और सोढ़ुर में बहत्तर दशमलव बयासी प्रतिशत है। गंगरेल से पंद्रह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रुद्री बैराज से पांच हजार क्यूसेक महानदी मुख्य नहर में और दस हजार क्यूसेक महानदी में छोड़ा जा रहा है।




