Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
नवा रायपुर अटल नगर अब हॉस्पिटैलिटी और व्यापार केंद्र के रूप में उभरा है। भारतीय होटल कंपनी ने 111 कमरों वाला Ginger Hotel विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, यह परियोजना निवेशकों के विश्वास और शहर की राष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है। वित्त मंत्री ने बताया, व्यापार, पर्यटन और निवेश के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की यह नई कड़ी है।
विवरण : भारतीय होटल कंपनी लिमिटेड ने नवा रायपुर में प्रतिष्ठित जिंजर होटल स्थापित करने की घोषणा की। 111 कमरों वाली यह ब्राउनफील्ड परियोजना ईसीएचटी वेंचर्स के सहयोग से विकसित होगी। होटल में विशाल आधुनिक कमरे, ऑल डे डाइनिंग रेस्तरां, बैठक कक्ष और फिटनेस केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, नवा रायपुर अब केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि निवेश, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रहा है। वित्त मंत्री ने बताया, विश्वस्तरीय संस्थानों और निवेश परियोजनाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण आवास और आतिथ्य सुविधाओं की मांग बढ़ रही है।




