• Sun. Sep 13th, 2026

कांग्रेस संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही, वंदे मातरम का अपमान भारत माता का अपमान : शिवराज सिंह चौहान

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। वंदे मातरम का अपमान भारत माता का अपमान है। कांग्रेस का कदम राष्ट्रविरोधी है और देश की जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।

विवरण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। संसद ने विधेयक को पारित करके कानून बनाया, क्या कांग्रेस संविधान के ऊपर है। यह फैसला असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और अमर्यादित है। वंदे मातरम का अपमान भारत माता का अपमान है। जिस राष्ट्रगीत को गाते हुए क्रांतिकारी फाँसी के फंदों पर चढ़ते थे, उसका अपमान किया जाएगा। कांग्रेस का कदम राष्ट्रविरोधी है और देश की जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है।

Leave a Reply