• Fri. Sep 11th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर नक्सल पीड़ितों और आदिवासियों का उपयोग करके ब्रांडिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने सौ नक्सल पीड़ितों का भाजपा प्रवेश करवाना जुमलेबाजी है। सरकार ने नक्सल पीड़ितों के लिए कोई सुविधा नहीं दी, एक पैसे की कार्ययोजना नहीं बनाई। नक्सल पीड़ित सरेंडर करने वालों को ही सुविधाएं मिली हैं, पीड़ितों को नहीं।

विवरण : सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास नक्सल क्षेत्र में कोई मुद्दा बचा नहीं है। भाजपा ने वादा किया था कि नक्सल मुक्त हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये देंगे और बस्तर के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी, लेकिन आज तक सरकार अपने वादे में सफल नहीं हुई है। अब इस प्रकार की चीजें करके, इस प्रकार का इवेंट करके भाजपा अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। नक्सल पीड़ितों के लिए उन्होंने किया क्या है जो भाजपा से प्रभावित होकर प्रवेश करेंगे? बल्कि नक्सल पीड़ित तो सरकार के रवैये से परेशान हैं। सरकार ने जो भी फैसला लिया है, जो भी सुविधाएं दी हैं, वो जो नक्सली थे सरेंडर करने के बाद उनको दी हैं। नक्सल पीड़ितों के लिए सरकार ने कोई भी सुविधा नहीं दी है, एक पैसे की कोई कार्ययोजना नहीं बनाई है। तो यह बोलना कि नक्सल पीड़ित भाजपा से प्रभावित होकर प्रवेश किए हैं, यह सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी है।

Leave a Reply