• Mon. Sep 14th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

गांडा समाज, रायपुर जिला छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ‘नुआखाई जुहार महोत्सव 2026’ आयोजित किया जा रहा है। नुआखाई त्योहार समाज का सबसे बड़ा महापर्व है। यह पर्व पश्चिम ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में बड़े ही हर्षोल्लास से नए अन्न के आगमन में मनाया जाता है। 20 सितंबर को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में कार्यक्रम होगा।

विवरण : नुआखाई त्योहार हमारे समाज का सबसे बड़ा महापर्व है। यह पर्व पश्चिम ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी बड़े ही हर्षोल्लास से नए अन्न के आगमन में मनाया जाता है। जिसे हम पूर्ण आस्था से हमारे कुलदेवी-देवताओं का आह्वान कर, रीति-नीति, पूजा-पाठ कर प्रथम अन्न एवं अन्य पारंपरिक पकवान चढ़ाकर सुखसमृद्धि की कामना करते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सम्पूर्ण गांडा समाजजन, मातृशक्ति एवं युवाशक्ति शामिल होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में पश्चिम ओडिशा के लोकप्रिय संबलपुरी गायक टक्कू सोना रॉकस्टार जी एवं उनकी टीम की धमाकेदार प्रस्तुति होगी। साथ ही समाज के उन संघर्षशील, प्रेरणादायी, उत्कृष्ट प्रतिभाशाली युवक-युवतियों एवं महिला-पुरुषों का विशेष सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से गांडा समाज का गौरव बढ़ाया है। नुआखाई हमारी संस्कृति, सामाजिक एकता एवं भाईचारे का महापर्व है।

Leave a Reply

You Missed