• Sun. Sep 13th, 2026

तीजा-पोरा तिहार की शुभकामनाएं, पोषण माह में रथ का हुआ रवाना, ‘घर-घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को और विशेषकर माता-बहनों को तीजा-पोरा तिहार की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में पोषण रथ भ्रमण करेंगे। ‘घर-घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की गई है।

विवरण :: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तीजा-पोरा का त्यौहार ऐसा है कि माताएं-बहनें अपने मायके जाती हैं, अपने भाई के घर जाती हैं। मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी वीणा सिंह, विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री गजेन्द्र यादव, दयालदास बघेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और निगम मंडल के अध्यक्ष बहनें शामिल हुईं। हर साल एक महीना ‘पोषण माह’ के रूप में महिला बाल विकास के तरफ से पोषण के प्रति जागरूकता पैदा किया जाता है।

आज यहां पर पोषण रथ भी रवाना किए हैं। 9 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ये रथ जाएंगे और पोषण के प्रति अवेयरनेस लाएंगे। ‘घर-घर मुनगा’ अभियान भी शुरू किया गया है। मुनगा, जिसको मोरिंगा भी बोलते हैं, सहजन भी बोलते हैं। ये बड़ा उपयोगी पौधा होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम होता है। पूरे प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सब अपने-अपने घरों में मुनगा का पौधा अवश्य लगाएं। छोटे बच्चों के लिए विभाग के द्वारा कटोरी-चम्मच भी दिया जाएगा। जर्जर भवनों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के अंदर कोचिंग के बच्चे रहते थे, पेइंग गेस्ट वाला जो मकान भरभरा के गिरा, उसको देखते हुए हम लोग भी अपने प्रदेश में ये आदेश किए हैं कि ऐसे कोई भी मकान जो क्षतिग्रस्त हैं, गिरने की संभावना है, तो ऐसे भवनों का चिन्हित किया जाए और उसमें कोई भी ना रहें, उसको सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

You Missed