Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को सभी संस्थानों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों से राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर पंजीकृत होने की अपील की।

विवरण : विजय शर्मा ने कहा कि सभी मंत्रीगण इस पर लगे हैं। सरकार पूरी लगी है। सेवा संकल्प अभियान जो है वो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला है। विशेष रूप से 17 सितंबर को सभी संस्थानों में, सभी स्थानों पर आशीर्वाद का दिया उस व्यक्तित्व के लिए जलाया जाएगा, जिन्होंने हेड ऑफ द गवर्नमेंट के नाते 25 साल तक काम किया है, छुट्टियां नहीं ली हैं, और देश को एक अलग ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। माननीय मुख्यमंत्री जी रायपुर में बड़े अभियान के साथ रहेंगे, बिलासपुर में अरुण साव जी रहेंगे, जगदलपुर में मैं रहूंगा। सारे ही संभाग मुख्यालयों में भी बड़ी संख्या में एक-एक लाख से अधिक दीयों के साथ सारे लोग उपस्थित होंगे।

गृहमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच में छत्तीसगढ़ की पुलिस के द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। सारे ही विश्वविद्यालय कैंपस में भी सभी लोग जा रहे हैं, हायर सेकेंडरी स्कूल्स में जा रहे हैं, कॉलेजेस में जा रहे हैं। छात्रों से आग्रह कर रहे हैं कि जो नेशनल पोर्टल है NCRP का, उस नेशनल पोर्टल में अपने आप को पंजीकृत करके और साइबर जागरूकता के इस महाअभियान में संपूर्ण देश में भी अपना स्थान बनाएं। गृहमंत्री ने डॉक्टर सेन के साइबर फ्रॉड केस में कहा कि उनका लगभग 1 करोड़ से भी अधिक राशि साइबर फ्रॉड में गया था और अभी उनको 60 लाख की राशि मिल चुकी है वापस। शेष राशि भी मिल जाएगी, इसके लिए भी पुलिस कवायद कर रही है।




