• Sun. Sep 13th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे / कबीरधाम, छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम कांपा में कार्रवाई की। महिला आरोपी तितरी बाई यादव के कब्जे से 2.628 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1.35 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने जप्त किया।

विवरण : थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा NDPS एक्ट के प्रावधानों का विधिवत पालन करते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपिया तितरी बाई यादव, पति गिरधारी यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम कांपा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम के कब्जे से कंडे में छुपाकर रखे खाकी रंग के 02 पैकेट एवं नीले रंग के कपड़े के थैले में रखा कुल 2.628 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। इसके साथ ही आरोपिया के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 10,000/- रुपये तथा गांजा तौलने में प्रयुक्त 10 किलोग्राम क्षमता की एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जप्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

You Missed