Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी पहुंचे प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल जनप्रयास पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्देश्य जिले के विकास, जनहित और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विवरण: मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जनप्रयास पोर्टल शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की रचनात्मक सहभागिता को जोड़ने की सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से नागरिक अपने सुझाव, विचार, स्थानीय पहल और जनहित से जुड़े प्रयास साझा कर सकेंगे। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि पोर्टल ऐसा डिजिटल मंच है, जहां हर नागरिक जिले के विकास में सीधे भागीदार बन सकता है।

गतिविधियों में क्यूआर कोड आधारित उपस्थिति एवं कार्यों का सत्यापन, पॉइंट्स और सिविल रैंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। सक्रिय वॉलिंटियर्स को वॉलिंटियर पासपोर्ट तथा कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स संकट कुमार साहू, भूपेंद्र दास मानिकपुरी, अर्जुन सिंह, योगेश्वर सिंह और यशवंत सिन्हा को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं सार्थक स्कूल, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्लू एडवेंचर गंगरेल, सीजी अकादमी और युवा स्टार सेवा समिति को भी सम्मानित किया गया।




