Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर में छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार राजिम महासभा चुनाव में संतोष यदु ने 194 वोट प्राप्त कर 86 वोटों के अंतर से शानदार विजय हासिल की। दूध बेचने और खेती से लेकर तीन बार निर्विरोध सरपंच और रायपुर राज अध्यक्ष पद तक का सफर तय करने वाले यदु ने जीत का श्रेय पूरे समाज को समर्पित किया।
विवरण : छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज राजिम महासभा के चुनाव में संतोष यदु, पिता स्वर्गीय निर्भय यदु, ने 194 वोट प्राप्त कर 86 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। ग्राम मुजगहन में जन्मे और छह वर्ष की आयु में सलोनी आ बसे यदु ने दूध बेचने और खेती-किसानी से जीवन संघर्ष किया।

जनसेवा के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत कोलर पार क्षेत्र में वे तीन बार निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। बाद में यादव ठेठवार समाज रायपुर राज के अध्यक्ष बने और वर्तमान में भी इस पद पर समाज सेवा कर रहे हैं। मिलनसार व्यवहार, हंसमुख स्वभाव और जनसंपर्क उनकी विजय का आधार बना। चुनाव के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत है। अब उनका उद्देश्य सभी को साथ लेकर आपसी एकता, भाईचारा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है।




