• Tue. Nov 24th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

रतन कॉलोनी में विवाद के दौरान युवकों पर चाकू से हमला हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से धारदार चाकू और लकड़ी का डंडा जब्त किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।

विवरण : 02 और 03 अक्टूबर की दरमियानी रात रतन कॉलोनी में विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रार्थी चंदेश्वर ध्रुव और उसके साथी पर चाकू से हमला किया। दोनों को चोटें आईं। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने साहिल मसीह, नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह और सौरभ मसीह उर्फ रिंकू मसीह को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बारह इंच से अधिक लंबा धारदार चाकू और लकड़ी का डंडा जब्त किया गया।

मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली ने त्वरित कार्यवाही की। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय धमतरी में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही कर रही है

Leave a Reply