Amrit Today, Chhattisgarh
हरदोई युवा महोत्सव पांचवें सीजन के प्रथम ऑडिशन में गायन नृत्य और मॉडलिंग की प्रतिभाओं ने दिखाया अद्भुत हुनर। तीन सौ युवाओं ने एच के लॉन में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। चयनित प्रतिभागी आगामी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। द्वितीय ऑडिशन की घोषणा जल्द होगी।

विवरण : हरदोई युवा महोत्सव पांचवें सीजन के तहत एच के लॉन में गायन नृत्य एवं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं के ऑडिशन संपन्न हुए। समाजसेवी अविनाश चंद्र गुप्ता और मिलन मिश्रा ने दीप प्रज्जलन व गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीन सौ प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गायन में उस्मान सिद्दीकी अजीत सिंह अभिनव पाण्डेय निर्णायक रहे।

नृत्य के निर्णायक शुभम बैशवार एवं मॉडलिंग में अभय शाह ने मार्गदर्शन दिया। मॉडलिंग में मिस्टर एन्ड मिस हरदोई ऑडिशन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक से सबका मन मोह लिया। आयोजकों का कहना है कि यह मंच हरदोई एवं आसपास की छिपी युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएगा। गायन का सयोजन आयुष ठाकुर नृत्य का शिवाय श्री वास्तव एवं मॉडलिंग का जतिन कबीर व श्रद्धा ने किया। द्वितीय ऑडिशन से पूर्व प्रेसवार्ता में महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की जाएगी।




