• Wed. Oct 7th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं गश्त के दौरान स्कूटी से अवैध देशी शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लाल बगीचा दुकान चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विवरण : पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं गश्त के दौरान स्कूटी से अवैध देशी शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लाल बगीचा दुकान चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी दुजराम यादव, पिता सुरेश यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी लाल बगीचा वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी है। जब्त सामग्री में 30 पौवा देशी मसाला शराब कीमत 3,300 रुपये और 01 स्कूटी कीमत 80,000 रुपये सहित कुल जब्ती 83,300 रुपये की है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त और विधिसम्मत कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply