• Thu. Oct 8th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडांड की निवासी वर्षा पुरी के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मददगार साबित हुई है। गर्भवती होने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। आवश्यक जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया। प्रसव के कुछ महीनों के भीतर सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। समय पर मिली इस आर्थिक सहायता ने बच्चे के पालन-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवार को सहारा दिया।

विवरण: वर्षा पुरी ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चे के भरण-पोषण और उसकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। आर्थिक सहायता मिलने से बच्चे की देखभाल में काफी सहूलियत हुई और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव भी कम हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती और धात्री महिलाओं और उनके बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं। जरूरत के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से माताओं को स्वयं और अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलती है। योजना का लाभ मिलने से प्रसन्न वर्षा पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply