अमृत टुडे, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीनों विकासखंडों में सरकार आपके द्वार शिविर लगाए गए। कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया। आवास की चाबी, आबादी पट्टा, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और अन्य सुविधाएं वितरित की गईं।

विवरण : पेंड्रा, गौरेला और मरवाही विकासखंड के ग्राम कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने गुदुमदेवरी शिविर में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच हितग्राहियों को आवास की चाबी और स्वामित्व योजना के 14 हितग्राहियों को आबादी पट्टे दिए गए। सात लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, सात को मतदाता पहचान पत्र और चार बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र मिले। जरूरतमंदों को चश्मे और छड़ी वितरित की गई। पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।




