Amrit Today,Raipur Chhattisgarh
वंडर किड्स अकैडमी, दीनदयाल उपाध्याय नगर शाखा द्वारा बच्चों को यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से गतिविधि का आयोजन किया गया। सीनियर क्लास के बच्चों को सरोना ट्रैफिक सिग्नल ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों ने ट्रैफिक लाइट के संकेतों, जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन का सही उपयोग सीखा। यातायात पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को जागरूक किया।

विवरण: वंडर किड्स अकैडमी, दीनदयाल उपाध्याय नगर शाखा द्वारा बच्चों को यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सीनियर क्लास के बच्चों को सरोना ट्रैफिक सिग्नल ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। गतिविधि के दौरान बच्चों को ट्रैफिक लाइट के लाल, पीले और हरे संकेतों का अर्थ, स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि सड़क पार करते समय पहले दाईं ओर, फिर बाईं ओर और पुनः दाईं ओर देखकर, किसी बड़े व्यक्ति के साथ सुरक्षित रूप से सड़क पार करनी चाहिए। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि उनके माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने का प्रयास करे, तो वे उन्हें विनम्रता से यातायात नियमों का पालन करने के लिए याद दिलाएँ। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की जिम्मेदारी के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। स्कूल की डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल पल्लवी मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा की आदतें बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। मौके पर उपस्थित यातायात पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन को प्रत्यक्ष रूप से देखा और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।




