Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
पुरानी रंजिश में चार आरोपियों ने दानीटोला निवासी परिवार के घर में घुसकर चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चारों को गिरफ्तार किया। एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया। हथियार जब्त, एक फरार।
विवरण : 4 अक्टूबर की रात दानीटोला निवासी गुलशन साहू के घर में आरोपियों ने लात मारकर दरवाजा तोड़ा और ईंट-पत्थर से हमला किया। बाद में चाकू, लोहे की साकप रॉड और डंडे से फिर हमला कर गुलशन और भाई को घायल किया।
सिटी कोतवाली ने 243/2026 अपराध पंजीबद्ध कर चार आरोपियों रितेश ध्रुव, आलेख रामटेके, राम साहू और चन्द्रेश्वर उर्फ गोलू धुरी को गिरफ्तार किया। एक बालक अभिरक्षा में। हथियार जब्त। एक फरार की तलाश जारी। पुलिस का सख्त संदेश।




