• Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर के तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक नाम दिए जाने के बाद साहू समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर मीनल चौबे से भेंट कर अपनी बात रखी। महापौर ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित नाम केवल रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड को संदर्भित करता है। तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण को लेकर किसी प्रकार का प्रस्ताव नहीं है।

विवरण : तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक नाम दिए जाने संबंधी घोषणा के बाद साहू समाज के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसी संदर्भ में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर मीनल चौबे से भेंट कर अपनी बात रखी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और एमआईसी सदस्य संतोष साहू की महापौर कार्यालयीन कक्ष में उपस्थिति रही।

चर्चा के दौरान स्पष्ट किया गया कि सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में प्रस्तावित स्थान रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन का ट्रैफिक आइलैंड है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है और न ही इन चौकों का नामकरण सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में किया गया है। अतः प्रस्तावित सेवा ज्योति संकल्प चौक केवल रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड को ही संदर्भित करता है। महापौर द्वारा साहू समाज के प्रतिनिधियों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण को लेकर किसी प्रकार का प्रस्ताव नहीं है।

Leave a Reply