• Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रामानुजगंज छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित आरागाही खेल मैदान में स्व. सूर्यप्रकाश नेताम की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह हुआ। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिला और पुरुष वर्ग की 120 टीमों ने हिस्सा लिया।

विवरण : उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में टीमों की भागीदारी ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता और खेल प्रतिभा को दर्शाती है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समापन समारोह के दौरान मैदान परिसर में उप मुख्यमंत्री ने बरगद का पौधा रोपित किया। खिलाड़ियों ने भी कार्यक्रम के दौरान 600 से अधिक पौधे लगाए।
रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में यह प्रतियोगिता स्वर्गीय सूर्य प्रकाश नेताम स्मृति दिन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। लीग चरण के मुकाबले आरागाही, गम्हरिया, टीकीडीरी, जाबर और गिरवरगंज के पांच खेल मैदानों पर खेले गए थे।

Leave a Reply